28.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजन

वाराणसी में राजकुमार-जाह्नवी ने की गंगा आरती

मुंबई, 21 मई । बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर राजकुमार राव अपनी आने वाली ‘फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे। जहां दोनों ने गंगा आरती की। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद मांगा। फोटो में जाह्नवी कपूर को नीले और सिल्वर रंग की बनारसी साड़ी में देखा जा सकता है। उन्होंने झुमके भी पहने हुए हैं। राजकुमार राव ने पैंट के साथ सफेद शर्ट पहनी। जाह्नवी कपूर फिल्म ‘फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही’ का प्रचार शुरू करेंगी। वह मंगलवार को दिल्ली का दौरा करेंगी। रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

शहर के सभी दशहरा चल समारोह एवं भण्डारे के 1 घंटे के अंदर नगर निगम ने किया शहर साफ सुथरा

Newsdesk

विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से दो युवकों की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

Newsdesk

निगमायुक्त अग्रिम कुमार का एक्शन, सुबह 6:30 बजे निकले निरीक्षण पर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading