30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पंजाब में आप को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व एमएलए जगबीर सिंह बराड़

नई दिल्ली, 21 मई । पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता रहे पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मौजूदगी में जगबीर सिंह बराड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बराड़ एक साल पहले ही शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। तरुण चुग ने जगबीर सिंह बराड़ का पार्टी में स्वागत करते हुए सिख समाज और पंजाब के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनाया। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद बराड़ ने पंजाब में भाजपा की मजबूती के लिए काम करने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में कोई काम नहीं कर रही है और डबल इंजन की सरकार में ही पंजाब का विकास हो सकता है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading