May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम के संसदीय क्षेत्र में 25 मई को कांग्रेस के लिए रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

वाराणसी, 22 मई । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 25 मई को वाराणसी में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समर्थन में एक रोड शो करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी से लगातार तीसरी बार सांसदी की दावेदारी कर रहे हैं। अजय राय ने बुधवार को कहा, “हां, प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी और 25 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगी।” राय यहां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हैं। अपने भाई राहुल तथा पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की तरह वह भी विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार कर रही हैं। उन्होंने राय बरेली में भी पिछले दिनों प्रचार किया था जहां से राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। अमेठी में उन्होंने के.एल. शर्मा के लिए प्रचार किया। वाराणसी में सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है।

अन्य ख़बरें

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने शहर में भ्रमण करते हुये ईद-उल-जुहा पर्व पर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 318 पाव देशी शराब जप्त

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया 4 संभागों का सघन निरीक्षण, सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था की दिखीं बेहतर व्यवस्थाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading