19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रोहित शेट्टी के साथ फुल-ऑन एक्शन फिल्म करना चाहती हैं सोनाक्षी, लिस्ट में और भी फिल्म मेकर्स नई

10 May दिल्ली । सोनाक्षी सिन्हा के पास कई फिल्ममेकर्स की एक लिस्ट है, जिनके साथ वह काम करना चाहती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह राजकुमार हिरानी, अनुराग कश्यप और रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहती हैं। सोनाक्षी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि वह किन-किन के साथ काम करने की ख्वाहिश रखती हैं। उन्होंने कहा, ”मैं राजकुमार हिरानी सर के साथ काम करना चाहूंगी, क्योंकि वह एक ऐसे फिल्म मेकर हैं, जो ऑडियंस की इमोशन्स से सीधे कनेक्ट कर पाते हैं। वह सिंपल लेकिन काफी प्रभावशाली फिल्ममेकर हैं और मेरी ख्वाहिश है कि मैं उनके साथ काम करूं।” सोनाक्षी ने साथ ही बताया कि वह एक्शन फिल्म भी करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, ”रोहित शेट्टी के साथ मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहती हूं। आशुतोष गोवारिकर, अनुराग कश्यप और फिर अनुराग बसु के साथ मैं एक धमाकेदार फिल्म में काम करना जरूर पसंद करूंगी। मेरी बकेट लिस्ट में अभी भी बहुत सारे फिल्म मेकर्स हैं।” सलमान खान स्टारर ‘दबंग’ से 2010 में करियर की शुरुआत करने के बाद सोनाक्षी ने पिछले 14 साल में प्रभु देवा, विक्रमादित्य मोटवाने और ए.आर. मुरुगादॉस जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में ‘काकुडा’ शामिल है, जो आदित्य सरपोतदार की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading