32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

मलेशिया मास्टर्स के दूसरे राउंड में पहुंची सिंधु

कुआलालम्पुर, 22 मई । दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिलमूर को बुधवार को सीधे गेमों में हराकर मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने विश्व की 22वें नंबर की स्कॉटलैंड की खिलाड़ी को 21-17, 21-16 से हराया। सिंधु 2013 और 2016 में मलेशिया मास्टर्स खिताब जीत चुकी हैं। 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का वर्ष का यह सातवां टूर्नामेंट है। वह फरवरी में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में चोटिल होने के बाद से कोर्ट पर लौटी हैं। उन्होंने पेरिस ओलम्पिक की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हाल में उबेर कप और थाईलैंड ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। मिश्रित युगल में बी. सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी ने हांगकांग की लुई चुन वेई और फू ची यान को 21-15, 12-21, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading