23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड : भारी बारिश के कारण अल्मोड़ा में हाईवे पर आया मलबा, दो घंटे यातायात बंद

 नैनीताल, 23 मई | उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के क्वारब में हाईवे पर बुधवार शाम बरसाती नाले के साथ मलबा आने से यातायात ठप हो गया। जिले में बुधवार शाम पहाड़ी इलाकों में कई जगह जोरदार बारिश हुई। अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के समीप पहाड़ी से मलबा आ गया, जिससे करीब दो घंटे तक हाईवे बंद रहा। मलबा पास की एक दुकान के भीतर भी घुस गया। वहीं, मुक्तेश्वर में भी जोरदार बारिश हुई है। भीमताल और नैनीताल में हल्की फुहारों से राहत मिली। नैनीताल सहित आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही मौसम में नमी थी। इससे जहां तेज गर्मी से राहत महसूस हुई वहीं शाम करीब चार बजे मुक्तेश्वर, क्वारब, रामगढ़ आदि इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इससे कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब पुल के समीप भूस्खलन के कारण गधेरे के साथ पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। इससे हाईवे बाधित हो गया। मलबा हाईवे किनारे स्थित ग्राम प्रधान क्वारब नीमा देवी की दुकान में घुस गया। सूचना पर हाईवे खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई। कोश्याकुटौली के एसडीएम बी.सी. पंत ने बताया कि मौके पर जेसीबी भेजकर करीब दो घंटे बाद हाईवे से मलबा हटाया जा सका। इधर लंबे समय बाद हुई बारिश से मुक्तेश्वर, रामगढ़ क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment