18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पॉलिटिकल किलिंग की सरगना बन गई हैं ममता बनर्जी : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली, 23 मई । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि ममता बनर्जी का बदला लेने का आह्वान भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारने का संकेत है। ममता बनर्जी पॉलिटिकल किलिंग की सरगना बन गई हैं। स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में सीधे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ भ्रष्ट ही नहीं, बल्कि उनके आवास पर महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की वकालत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का दोषी के साथ घूमना बड़ा संकेत है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने अदालत द्वारा मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज करते समय दिए गए ऑब्ज़र्वेजन को आप के लिए बड़ा झटका बताया। उन्होंने बताया कि अदालत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के चलते मनीष सिसोदिया के पास इतनी प्रशासनिक और शासकीय ताकत है कि वो केस से संबंधित गवाहों को परेशान कर सकते हैं। गवाहों के संरक्षण का ध्यान रखते हुए अदालत ने भ्रष्टाचार करने और केस से संबंधित सबूतों को मिटाने के लिए मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। ईरानी ने कहा, अदालत ने स्पष्ट रूप से इस बात को माना है कि मनीष सिसोदिया ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए घोटाला किया और केस से संबंधित सबूतों को मिटाया है। कोर्ट का ये फैसला अपने आप में बताता है कि जो 100 करोड़ रुपए मनीष सिसोदिया को घोटाले के माध्यम से मिले हैं, उसके लाभार्थी आम आदमी पार्टी के और भी नेता हैं। यह आम आदमी पार्टी के घिनौने सच को दर्शाता है। जिस आम आदमी पार्टी ने सेवा के बहाने सत्ता हथियाई, उसने सेवा करने की बजाय जनता की तिजोरी को लूटा।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading