22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारतीय बाजार में तूफानी तेजी, निफ्टी ऑल टाइम हाई

मुंबई, 23 मई । मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था के कारण भारतीय बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिलने रही है। निफ्टी अपने पिछले ऑल टाइम हाई 22,794 के स्तर को तोड़ता हुआ 22,800 के पार निकल गया है। दोपहर के 1:30 बजे तक निफ्टी 251 अंक या 1.11 प्रतिशत बढ़कर 22,849 अंक और सेंसेक्स 813 अंक या 1.10 प्रतिशत बढ़कर 75,034 अंक पर था। निफ्टी मिडकैप भी अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 52,452 का नया ऑल टाइम हाई बनाया है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 32 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 16,913 अंक पर है। हालांकि, यह अभी अपने ऑल टाइम हाई 17,135 से करीब 150 अंक दूर है। गुरुवार के सत्र में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स में तेजी है। वहीं, मेटल, एफएमजीसी, फार्मा, कमोडिटी और पीएसई इंडेक्स में हल्की कमजोरी है। घरेलू अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत बनी हुई है। गुरुवार को जारी एचएसबीसी पीएमआई की रिपोर्ट में बताया गया कि मई में भारत के निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और इसके कारण रोजगार में भी 18 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि हुई है। इससे बाजार में तेजी को सहारा मिला है। बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी ने ऑल टाइम हाई को छुआ है। यह तेजी अच्छे लार्जकैप शेयरों से आई है और यह दिखाता है कि चुनाव के बाद भारत में राजनीतिक स्थिरता जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading