19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रोहित शेट्टी ने जम्मू-कश्मीर से ‘सिंघम’ अजय देवगन की फोटो की शेयर

मुंबई, 24 मई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने सेट से अपने लीड एक्टर अजय देवगन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में अजय देवगन पुलिस की वर्दी पहने हुए सिंघम के किरदार में नज़र आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बख्तरबंद वाहन हैं। निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, ”जम्मू और कश्मीर पुलिस के एसएसपी (एसओजी) स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप। ‘सिंघम अगेन’ जल्द आ रही है।” रोहित ने 18 मई को श्रीनगर में ‘सिंघम 3’ की शूटिंग शुरू की। अजय और जैकी श्रॉफ को श्रीनगर में शूटिंग करते देखा गया। शूटिंग को देखने दर्जनों स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘सिंघम 3’ रोहित के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है, जो ‘सिंघम रिटर्न्स’ का अगला सीक्वल है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading