17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीमोबाइल

सैमसंग ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट पेरिस में होगा : रिपोर्ट

सोल, 24 मई । सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ के समर एडिशन का आयोजन जुलाई में पेरिस में किया जा सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बता दें, इस वर्ष 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में ही ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। सूत्रों ने बताया कि ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट ओलंपिक खेल शुरू होने से करीब दो हफ्ते पहले 10 जुलाई को शुरू होगा। इसमें ‘गैलेक्सी जेड फोल्ड 6’ और ‘गैलेक्सी जेड फ्लिप 6’ स्मार्टफोन और वियरेबल गैलेक्सी रिंग का भी अनावरण किया जा सकता है। कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में बताया गया कि यह दूसरी बार है जब दुनिया के सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी की ओर से नए फोल्डेबल फोन को पेश किया जाएगा। इससे पहले सोल में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पहली बार कंपनी ने फोल्डेबल फोन पेश किए थे। कंपनी की ओर से ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट साल में दो बार आयोजित किया जाता है। आमतौर पर ये जनवरी और अगस्त में होता है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की आधिकारिक पार्टनर है। ओलंपिक खेलों के चलते कंपनी की ओर से फ्रांस की राजधानी पेरिस को ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट के समर एडिशन के लिए चुना गया है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी सीरीज के स्मार्टफोन में ऑन-डिवाइस एआई दी जा सकती है, जैसे गैलेक्सी एस24 मॉडल में दी गई है, जिसे जनवरी में पेश किया गया था। इसके अलावा गैलेक्सी रिंग भी पेश की जा सकती है, जो कि एक हेल्थकेयर डिवाइस होगा। इसे कंपनी ने पहली बार फरवरी 2024 में स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया गया था।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading