July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अयोध्या पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन, कहा- रामलला के दर्शन करने आया हूं

अयोध्या, 24 मई । नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर उन्हें सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह प्रमुख रूप से रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि कई साल पहले अयोध्या आया था। राम मंदिर निर्माण के बाद तुरंत अयोध्या आने का प्रयास किया था, लेकिन किसी वजह से नहीं आ पाया। आज प्रमुख रूप से रामलला के दर्शन के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि जब कल्याण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, उस समय मैं अयोध्या आया था। अब नए मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने के बाद दर्शन करने आया हूं। राम मंदिर से अयोध्या ही नहीं पूरे देश में स्फूर्ति मिली है। गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस दौरान आरएसएस चीफ मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत देश की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब तक देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई बड़ी हस्ती प्रभु श्री राम के दर्शन कर चुकी है। इससे पहले गुरुवार को रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए थे। रामलला के दर्शन के बाद वह भावुक नजर आईं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं जब भी अयोध्या आती हूं, मुझे बहुत अच्छा लगता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार होगा।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading