18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

सिंधु मलेशिया मास्टर्स के फ़ाइनल में

 कुआलालम्पुर,25 मई । भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने शनिवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को सेमीफाइनल में हराकर मलेशिया मास्टर्स के महिला एकल फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। एक घंटे 28 मिनट तक चले तीन गेमों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में सिंधु ने थाई शटलर को 13-21, 21-16, 21-12 से पराजित किया। वह पिछले वर्ष मार्च के बाद से किसी टूर्नामेंट में अपना पहला फ़ाइनल खेलेंगी। यह बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट में सिंधु का चौथा फाइनल भी है। वर्ष के अपने पहले सेमीफाइनल में खेलते हुए, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता कोर्ट पर अपना असली कौशल दिखाने से पहले शुरुआती गेम हार गई। दूसरे गेम में उन्होंने विश्व की दसवें नंबर की खिलाड़ी से बढ़त ले ली। अत्यधिक प्रतिस्पर्धी लड़ाई के बाद और दो अंकों की बढ़त के साथ आधे रास्ते में प्रवेश किया। उन्होंने संयम बनाए रखा और अपनी बढ़त को बढ़ाते हुए दूसरा गेम 21-16 से जीत लिया। निर्णायक गेम में, वह पूरी ताकत से उतरी और अपने प्रतिद्वंद्वी को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। पाला बदलने से पहले सिंधु के पास 11-5 की बढ़त थी जिसे अंत में उन्होंने आठ मैच प्वाइंट तक पहुंचाया। उन्होंने आसानी से गेम 21-12 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिंधु का अगला मुकाबला रविवार को फाइनल में चीन की वांग झी यी से होगा। मौजूदा एशियाई चैंपियन ने हमवतन झांग यिमान को सीधे गेम में हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading