23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

फ्रेंच ओपन : सुमित नागल कड़े संघर्ष में खाचानोव से हारे

पेरिस , 28 मई । शीर्ष भारतीय एकल खिलाड़ी सुमित नागल को फ्रेंच ओपन के मुख्य दौर के पहले राउंड में हारकर बाहर हो जाना पड़ा। सुमित को 18वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव ने सोमवार को हराया। 26 वर्षीय सुमित पहली बार फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा में खेल रहे थे और उनका सामना टॉप-20 खिलाड़ी से हुआ। पहले दो गेम आसानी से हारने के बाद वह तीसरे गेम में संघर्ष करते हुए उसे टाई ब्रेक तक ले गए। लेकिन क्ले कोर्ट नागल का पसंदीदा स्थल नहीं है और वह दो घंटे 27 मिनट के संघर्ष में 6-2, 6-0, 7-6(5) से हार गए। यह मैच कुछ देर के लिए बारिश से बाधित हुआ। नागल ने खाचानोव के दो के मुकाबले चार डबल फाल्ट किये। वह दूसरी सर्विस पर खाचानोव के 68 फीसदी के मुकाबले 55 फीसदी ही कोर्ट पर रख पाए। विश्व रैंकिंग में खाचानोव के 19वें स्थान के मुकाबले नागल 95वें स्थान पर हैं। नागल का इस सत्र में 3-6 का जीत/हार का रिकॉर्ड है। उन्हें मैच में नौ ब्रेक अंक मिले और वह एक को ही भुना पाए जबकि खाचानोव ने 13 ब्रेक अंकों में से छह को भुनाया। नागल ने पहले सेट में शुरुआत में अपनी सर्विस बरकरार रखी लेकिन 28 वर्षीय रूसी खिलाड़ी खाचानोव ने लगातार नौ गेम जीतते हुए दूसरे सेट में नागल का 6-0 से सफाया कर दिया। नागल ने तीसरे सेट के 10वें गेम में खाचानोव की सर्विस तोड़ते हुए लगातार तीन गेम जीते और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने फिर अपनी-अपनी सर्विस बरकरार रखी और सेट टाई ब्रेक में चला गया। रूसी खिलाड़ी ने टाईब्रेक 7-5 से जीतकर मैच लगभग ढाई घंटे में समाप्त कर दिया। फ्रेंच ओपन में अपना अभियान पहले ही राउंड में समाप्त हो जाने के बाद नागल कुछ सप्ताह बाद विम्बलडन में अपने पदार्पण का इन्तजार करेंगे।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading