25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऋषभ पंत टी20 विश्व कप में ‘बड़ा प्रभाव’ डालेंगे: पोंटिंग

 दुबई, 28 मई । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में ‘बड़ा प्रभाव’ डालेंगे। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में 14 महीने से अधिक के अंतराल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की, और अब चंद दिन बाद विश्व कप जैसे बड़े मंच पर एक बार फिर अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं। एक भयानक कार दुर्घटना में कई चोटों से उबरने के बाद उन्होंने न केवल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की, बल्कि अपनी फिटनेस पर सस्पेंस बने रहने के बावजूद पूरे सीजन शानदार विकेटकीपिंग भी की। टी20 विश्व कप के लिए पंत का नाम भारत की टीम शामिल है। इस पर पोंटिंग ने कहा कि उनकी शानदार वापसी के बाद उनका विश्व कप टीम में शामिल होना तय था। पोटिंग को यह भी लगता है कि मेगा इवेंट में ऋषभ अच्छा इम्पैक्ट डालेंगे। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, “जब मैं वहां था तो मुझसे पूछा गया कि मैं उसके बारे में क्या सोचता हूं। उसे भारतीय टीम में चुना गया था, और मैंने कहा था कि वह चुने गए पहले खिलाड़ियों में से एक होगा, और निश्चित रूप से वह था। इसलिए, उसे दोबारा वहां खेलते हुए देखना बहुत अच्छा है। मैंने उनके साथ काम करने के हर पल का आनंद लिया है।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन यह एक उल्लेखनीय वापसी रही है और उम्मीद है कि इस विश्व कप पर उनका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा।” पंत, जो चोटों के कारण आईपीएल के पिछले संस्करण में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में 446 रन बनाए, जो इस संस्करण में फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक है। उन्होंने तीन अर्धशतक भी बनाए और 155.40 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ खेले। पोंटिंग ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैंने पिछले साल आईपीएल के बीच में उनके साथ कुछ महीने बिताए थे। उनकी चोट काफी गंभीर थी और मुझे तब डर था कि वह फिर कभी यह खेल पाएंगे या नहीं। “उसके हाथ में बैसाखी थी। मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था, आप अगले सीजन के बारे में क्या सोचते हैं? उसने बस मेरी तरफ देखा और कहा, चिंता मत करो, मैं सही हो जाऊंगा। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने उनकी देखरेख में बहुत अच्छा काम किया है। पैट्रिक फरहार्ट उनके फिजियो रहे हैं। उन्होंने उसके साथ भी बहुत अच्छा काम किया है।” पोंटिंग ने कहा कि टूर्नामेंट में लगातार 14 मैचों तक उनकी कीपिंग को लेकर सभी को संदेह था लेकिन पंत ने उन्हें गलत साबित कर दिया। पंत उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती टी20 विश्व कप मैच से पहले सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। भारत को 1 जून को एकमात्र अभ्यास मैच में बांग्लादेश से भी भिड़ना है।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading