17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

नॉर्वे शतरंज: वैशाली ने हम्पी को हराया ; प्रग्नानंदा को डिंग लिरेन से हार मिली

 स्टावनगर, 29 मई। नॉर्वे शतरंज के दूसरे राउंड में सभी तीन क्लासिकल बाजियां बराबरी पर छूटीं लेकिन मैग्नस कार्लसन, अलीरेज़ा फ़िरोजा और डिंग लिरेन ने सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए आर्मागेडन बाजियों (सडन डैथ) को जीत कर डेढ़-डेढ़ अंक हासिल कर लिए। भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रग्नानंदा आर, जो विश्व चैंपियन डिंग लिरेन के खिलाफ आमने-सामने के मुकाबलों में 2-0 से आगे थे, नॉर्वे शतरंज के राउंड में अपना पहला क्लासिकल ड्रा खेला लेकिन चीनी ग्रैंडमास्टर फिर आर्मागेडन टाई ब्रेकर में विजयी रहे। मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामूरा के बीच नजदीकी क्लासिकल मुकाबला ड्रा रहा लेकिन कार्लसन ने अपना कौशल दिखाते हुए आर्मागेडन में जीत हासिल की और टूर्नामेंट तालिका में अपनी बढ़त को तीन अंक पहुंचा दिया। इस बीच अलीरेजा फिरोजा और फाबियानो कारूआना का क्लासिकल गेम भी ड्रा रहा। फिरोजा ने स्पीड शतरंज में अपनी महारत दिखाते आर्मागेडन मुकाबला जीता और महत्वपूर्ण डेढ़ अंक हासिल किये। महिला वर्ग में वैशाली ने हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज की। समय के दबाव में हम्पी की भयंकर भूल ने वैशाली को जीत का मौका दिया और उन्होंने भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी को हरा दिया। लेई तिंगजी और पिया क्रैम्लिंग के साथ-साथ जू वेनजुन और अन्ना मुज्यचुक के बीच अन्य दो क्लासिक मैच कड़े मुकाबले में ड्रा पर समाप्त हुए। वेनजुन और तिंगजी की चीनी जोड़ी ने अपने संबंधित आर्मागेडन मुकाबलों में जीत हासिल की।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading