19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ 14 जून को ओटीटी पर होगी रिलीज

मुंबई, 29 मई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपने पापा की तरह बॉलीवुड में नाम कमाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है और यशराज फिल्म्स की ‘महाराज’ के साथ डेब्यू कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म के पहले लुक का पोस्टर रिलीज हो गया है, साथ ही रिलिजिंग डेट से भी पर्दा उठ गया है। फिल्म में जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी स्पेशल अपीयरेंस में हैं। स्ट्रीमिंग जायंट ने बुधवार को जुनैद और जयदीप स्टारर फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। पोस्टर में जुनैद अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी मूंछें हैं और इंग्लिश आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वेस्ट कोट और एक क्रिस्प व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। वहीं पोस्टर में दिखाए गए दूसरे लुक में जयदीप माथे पर तिलक लगाए और बालों का जूड़ा बनाए नजर आ रहे हैं। एक्सेसरीज के तौर पर उन्होंने रॉयल लुक के लिए रुद्राक्ष और सोने के आभूषण पहने हुए हैं। नेटफ्लिक्स के एक बयान के अनुसार, यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और इसकी कहानी साल 1862 के ‘महाराज लेबल केस’ पर आधारित है और एक धार्मिक नेता की कहानी है, जो एक अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करता है। अखबार ने दावा किया था कि वह अपने महिला भक्तों का यौन शोषण करता है। फिल्म में जुनैद एक पत्रकार करसनदास मुलजी का किरदार निभाएंगे, जो समाज और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ते थे। उनका निधन 28 जुलाई 1832 में हुआ था। वहीं फिल्म जयदीप विलेन के रोल में नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘महाराज’ का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने किया है। जुनैद तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लव टुडे’ के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ खुशी कपूर होंगी। इसे ‘लाल सिंह चड्ढा’ फेम डायरेक्टर अद्वैत चंदन डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा, वे ‘प्रीतम प्यारे’ नाम की वेब सीरीज भी शूट कर चुके हैं। इसमें आमिर खान कैमियो करते दिखाई देंगे। यह आमिर का डिजिटल डेब्यू भी होगा। इसके अलावा वो साई पल्लवी के साथ एक और फिल्म में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading