23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सपा और कांग्रेस भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी : मुख्यमंत्री योगी

कुशीनगर/देवरिया, 29 मई । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कुशीनगर और देवरिया में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कुशीनगर में सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनती थी, जैसे ही कमल को आपका आशीर्वाद मिला, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुझे अवसर मिला तो एक झटके में सारी बाधाएं दूर हुईं और अयोध्या में राम मंदिर बन गया। अब, भावी पीढ़ी से कह सकेंगे कि राम मंदिर का निर्माण हमने अपनी आंखों से देखा है। कमल को वोट देने वाले कहें कि राम मंदिर का निर्माण हमने किया है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है, लेकिन मोदी-योगी की ताकत आप हैं। उन्होंने कहा कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार’, ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा सुन सपा को चक्कर आ रहा है, वह कभी 400 सीटों पर चुनाव लड़ ही नहीं सकती। सपा केवल 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसमें से पांच पर सैफई खानदान लड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया में कहा कि जैसे प्रदेश से माफिया का सफाया किया गया है, वैसे ही पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस को भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि सपा माफिया परस्त है और अपराधियों को अपने गले का हार बनाती है। कांग्रेस अमेरिका की तरह देश में विरासत टैक्स लगाना चाहती है, जो औरंगजेब का जजिया कर है। सीएम योगी ने कहा कि आज कोई भी शरीफ मुसलमान अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसने अपने भाई की हत्या और पिता को कैद करके पानी-पानी के लिए तरसा दिया था। उन्होंने देवरहा बाबा और बाबा राघव दास की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में 48 डिग्री तक गर्मी पहुंच गई है। भाटपार रानीवासियों को आश्वासन देने आया हूं कि आप जो पसीना बहा रहे हैं, इसके लिए भाजपा सरकार इस पूरे क्षेत्र का विकास करके आपका कर्ज चुकाने का काम करेगी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment