19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बंगाल में कोयला घोटाला मामले में सीबीआई ने किया टीएमसी विधायक को तलब

कोलकाता, 29 मई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक शौकत मोल्ला को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सूत्रों ने बताया, “सीबीआई ने शौकत मोल्ला को मंगलवार रात को समन भेजा और बुधवार को मध्य कोलकाता स्थित एजेंसी के निजाम पैलेस में उपस्थित होने को कहा।” हालांकि, शौकत ने पहले ही सीबीआई को सूचित कर दिया है कि वह राज्य में चल रहे लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हो पाएंगे। सूत्रों ने बताया कि कोयला तस्करी मामले में कुछ लोगों से पूछताछ के दौरान शौकत मोल्ला का नाम सामने आया था। यह पहली बार नहीं है जब सीबीआई अधिकारियों ने इस मामले में शौकत को तलब किया हो या उनसे पूछताछ की हो। शौकत जुलाई 2022 में सीबीआई दफ्तर में पेश हुए थे और उनसे आठ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई थी। तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने शुरू से ही अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। सीबीआई ने पाया कि पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल से तस्करी कर लाए गए कोयले को सस्ते दामों पर कैनिंग-पुरबा में ईंट भट्टों को सप्लाई किया जाता था, जहां मोल्ला विधायक हैं। सीबीआई अधिकारी इस पूरे मामले में मोल्ला की भूमिका की जांच कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading