18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 117 अंक फिसला

मुंबई, 30 मई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। ज्यादातर सूचकांकों की शुरुआत लाल निशान में हुई। सुबह 9.20 बजे तक सेंसेक्स 117 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,385 अंक पर और निफ्टी 40 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,663 अंक पर था। प्रमुख सूचकांकों में गिरावट के बावजूद एनएसई पर कुल मिलाकर सकारात्मक रुझान नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक 866 शेयर हरे निशान में और 783 शेयर लाल निशान में थे। बैंकिंग सूचकांक निफ्टी बैंक 297 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,798 अंक पर था। इसके अलावा वित्तीय सेवा, पीएसयू बैंक, मीडिया और निजी बैंक सूचकांक भी सकारात्मक बने हुए हैं। ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल, एफएमजीसी और एनर्जी इंडेक्स में लाल निशान में हैं। सेंसेक्स में 30 में से 23 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाइटन, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस और विप्रो टॉप में गिरावट है। एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही। एशिया के करीब सभी बाजार दबाव में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे। डाओ एक प्रतिशत से ज्यादा फिसला था। डॉलर सूचकांक 105 पर बना हुआ है। कच्चा तेल सपाट है। ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल पर है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में फेड के कई सदस्यों की ओर से ब्याज दरों को लेकर नकारात्मक बयान के बाद वहां गिरावट हुई है जिसका असर भारतीय बाजारों पर देखा जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं जिसके चलते वैश्विक बाजारों में गिरावट बनी हुई है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading