23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

सिंगापुर ओपन : सिंधु दूसरे दौर में मारिन से हारकर बाहर

सिंगापुर, 30 मई । दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु का सिंगापुर ओपन में अभियान पुरानी प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन से गुरूवार को दूसरे दौर में हार के साथ समाप्त हो गया। विश्व में 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु को बीडब्लूएफ सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दूसरे दौर में कड़े संघर्ष में 21-13,11-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ने विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेर्सफेल्ट को पहले राउंड में 21-12, 22-20 से हराकर पूर्व ओलंपिक चैंपियन मारिन से भिड़ने का अधिकार पाया था। सिंधु और मारिन ने 2016 के रियो ओलंपिक के फ़ाइनल में एक-दूसरे का आमना-सामना किया था जिसमें मारिन विजेता रही थीं। गुरूवार की इस जीत के साथ मारिन ने सिंधु के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 12-5 कर लिया है।

अन्य ख़बरें

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading