32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मनमोहन सिंह ने पंजाब सूबे का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया : पवन खेड़ा

चंडीगढ़, 30 मई । लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का गुरुवार को समापन हो जाएगा। ऐसे में सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरे हुए हैं और पूरा दम लगा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के चंडीगढ़ से उम्मीदवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मीडिया के सामने डॉ. मनमोहन सिंह के काम को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब का नाम पूरे देश और दुनियाभर में रोशन किया। पवन खेड़ा ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब सूबे का नाम पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया में रोशन किया। उन्होंने आगे कहा कि जब हमारी उनसे बात हुई तो उनकी आवाज में एक दर्द और पीड़ा थी। उन्होंने आगे कहा कि इसके पीछे की वजह भी है, क्योंकि जिस शख्स ने एक चमन को सींचा हो, अब उसे छिन्न-भिन्न किया जा रहा हो, बिखराया जा रहा हो, फूलों को नोंचा जा रहा हो। ये देखकर उनको क्या दर्द होता होगा, यह मैं महसूस कर पा रहा हूं। पवन खेड़ा ने कहा कि मनमोहन सिंह ने जो लिखा वह आप भी सुनेंगे तो इस दर्द को आप भी महसूस कर पाएंगे। खेड़ा ने कहा, 2004 से 2014 के 10 साल के यूपीए सरकार के कालखंड में डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश के हर वर्ग को लाभ मिला। चाहे वह जवान हो, नौजवान हो, महिलाएं हो, किसान हो, मजदूर हो, दलित, पिछड़ा, शोषित वर्ग हो, सबको उनकी सरकार के समय समान लाभ मिला। लेकिन पिछले 10 वर्षों में तमाम वर्गों के साथ जो हुआ, वह भी आप सबके सामने है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading