18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

सेंसेक्स 617 अंक गिरकर हुआ बंद, आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली

मुंबई, 30 मई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में गिरावट हावी रही। बैंकिंग को छोड़कर बाजार के ज्यादा सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 617 अंक या 0.83 प्रतिशत के नुकसान के साथ 73,885 अंक और निफ्टी 216 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,488 अंक पर बंद हुआ है। बैंकिंग इंडेक्स निफ्टी बैंक 181 अंक या 0.37 प्रतिशत चढ़कर 48,682 अंक पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र में गिरावट का सबसे ज्यादा असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 698 अंक या 1.34 प्रतिशत गिरकर 51,426 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 273 अंक या 1.62 प्रतिशत गिरकर 16,612 अंक पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो मेटल, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट देखी गई। केवल मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स ही बढ़कर बंद हुए हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 24.17 अंक पर करीब सपाट बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टाइटन, विप्रो, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे। बोनान्जा पोर्टफोलियो में रिसर्च एनालिस्ट वैभव विदवानी ने कहा कि आम चुनाव के नतीजे आने से पहले विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) और अन्य निवेशक इंडेक्स फ्यूचर पर नेट लॉन्ग हैं। यह दिखाता है कि बाजार मानता है कि एनडीए सरकार वापस आ रही है। 4 जून के नतीजों से पहले निवेशक बाजार में मुनाफावसूली कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading