17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमेठी में कंटेनर ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 31 मई। उत्तर प्रदेश के अमेठी में शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार कंटेनर ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना कमरौली थाने के पास इंडोरामा रेलवे क्रासिंग पर आज तड़के करीब तीन बजे हुई। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण कई वाहन वहां खड़े थे। तभी पीछे से तेज रफ़्तार से आए एक कंटेनर ने खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। एक घायल को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading