17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

लंदन चरण में बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन के साथ जाना चाहते हैं हरमनप्रीत

लंदन, 31 मई । एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को अभी चार मैच और खेलने हैं। जिसमें वे 1 और 8 जून को जर्मनी, 2 और 9 जून को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। एंटवर्प चरण के बाद, महिला टीम सातवें स्थान पर है जबकि पुरुष टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। पुरुष टीम ने अब 12 मैचों में 21 अंक हासिल किए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन क्रमशः छठे और नौवें स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में केवल चार मैच खेले हैं। एंटवर्प चरण में भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2-2 (5-4) शूटआउट जीत के साथ शुरुआत की। फिर, बेल्जियम के खिलाफ भारत को 1-4 से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद भारत ने अर्जेंटीना को एक रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया। हालांकि, इस जीत के बाद भारत को बेल्जियम के खिलाफ शूटआउट में हार झेलनी पड़ी। टीम के अब तक के प्रदर्शन पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, “हमने एंटवर्प में अर्जेंटीना और बेल्जियम के खिलाफ कुछ चुनौतीपूर्ण मैच खेले, दोनों ही पेरिस 2024 ओलंपिक में हमारे पूल में हैं। हमने कुछ मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कुछ मौकों पर हमें संघर्ष करना पड़ा लेकिन टीम लगातार सुधार कर रही है। हमने इस अवसर का उपयोग टीम के कुछ युवा खिलाड़ियों को अनुभव देने और टीम के तालमेल को बेहतर बनाने के लिए भी किया।” उन्होंने कहा, “आगामी मैचों में हमारा लक्ष्य शुरुआत से ही बेहतर और आक्रामक प्रदर्शन करना, अपने संयोजन और स्थिति पर काम करना होगा, ताकि हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार खेल सकें। हम जानते हैं कि एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 का लंदन चरण आगामी पेरिस 2024 ओलंपिक की हमारी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण होगा, इसलिए हम जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन से मुकाबला करने के लिए उत्सुक हैं।” महिला टीम अब 12 मैचों में 8 अंक हासिल करने के बाद सातवें स्थान पर है, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन क्रमशः छठे और आठवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में चार मैच खेले हैं। आगामी मैचों के बारे में बात करते हुए, भारतीय महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हम वर्तमान में एक मजबूत टीम तैयार करने की कोशिश में हैं और हमारा ध्यान एक समय पर एक मैच पर है। हमें विश्वास है कि आगामी मैच हमें बेहतर टीम कॉम्बिनेशन और सही तालमेल से आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading