18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘गुनाह’ के साथ ओटीटी डेब्यू करेंगी जिया नारीगारा, अभिषेक बच्चन की फिल्म में भी आएंगी नजर

मुंबई, 1 जून । मशहूर एक्ट्रेस जिया नारीगारा अपकमिंग स्ट्रीमिंग सीरीज ‘गुनाह’ के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में जिया ने मिस्टर बजाज की बेटी कुकी का किरदार निभाया था। इससे पहले वह ‘कुमकुम भाग्य’, ‘लाल इश्क’ और ‘इश्क-ए-नादान’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वह जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ उनकी अनटाइटल फिल्म में स्क्रीन शेयर कर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात करते हुए, जिया ने कहा, “मैं इस प्रोजेक्ट के साथ ओटीटी में अपनी शुरुआत करने के लिए एक्साइटेड हूं। मेरा रोल बेहद खूबसूरत और जरूरी है। मुझे अभी अपने रोल के बारे में ज्यादा बताने की परमिशन नहीं है, लेकिन मुझे यकीन है कि ऑडियंस मुझे देखना पसंद करेंगी।” इस सीरीज का डायरेक्शन अनिल सीनियर ने किया है और अनिरुद्ध पाठक ने इसे बनाया है। इसमें गश्मीर महाजनी, सुरभि ज्योति और जैन इबाद खान भी लीड रोल में हैं। जिया, गश्मीर महाजनी और सुरभि ज्योति जैसे पॉपुलर एक्टर्स के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने सीरीज की शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सीखा। हमारे डायरेक्टर एक अद्भुत व्यक्ति हैं, और टीम इतनी शानदार है कि मैंने शूटिंग के दौरान सेट पर खूब एन्जॉय किया।” जिया ने अपने अपकमिंग बॉलीवुड डेब्यू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैंने अभिषेक बच्चन के साथ एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। मैं खुद को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हूं। एक एक्टर के तौर पर, मैं हमेशा सभी मीडियम को अजमाना चाहती हूं, चाहे वह टीवी हो, ओटीटी हो या फिल्में। मैं खुद को सीमित करने के बजाय नए अवसरों की तलाश में रहती हूं।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading