23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग ने बहरीन के राजा हमाद के साथ की वार्ता

बीजिंग, 1 जून । चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहत भवन के पूर्वी द्वार के बाहर स्थित चौक पर बहरीन के राजा हमाद बिन ईसा अल खलीफा का स्वागत करने के लिए एक रस्म आयोजित की। फिर, दोनों देशों के नेताओं ने वार्ता की। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन की राजकीय यात्रा करने और चीन-अरब देश सहयोग मंच के 10वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए राजा हमाद का स्वागत है। सबसे पहले, 33वीं अरब लीग शिखर सम्मेलन परिषद बैठक की सफल मेजबानी के लिए बहरीन को बधाई। विश्वास है कि बहरीन अरब देशों की स्वतंत्रता को मजबूत करने, एकता और सहयोग को बढ़ाने और विकास व पुनरुद्धार को बढ़ावा देने में अधिक योगदान देगा। आप चीनी लोगों के पुराने मित्र हैं और आप हमेशा चीन के साथ संबंधों को विकसित करने को बहुत महत्व देते हैं, जिसकी मैं अत्यधिक सराहना करता हूं। शी चिनफिंग के अनुसार बहरीन खाड़ी क्षेत्र में चीन का अच्छा दोस्त और अच्छा साझेदार है। हाल के कई वर्षों में हमारे संयुक्त नेतृत्व में, चीन-बहरीन संबंधों ने स्थिर और स्वस्थ विकास बनाए रखा है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ हुआ है। इस वर्ष चीन और बहरीन के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है। दोनों पक्ष चीन-बहरीन संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उन्नत करने पर सहमत हुए, जो चीन-बहरीन संबंधों के इतिहास में एक नया मील का पत्थर है। शी चिनफिंग और हमाद ने एक साथ हस्ताक्षर रस्म में भी भाग लिया।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment