23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नतीजों से पहले आचार्य सत्येंद्र दास की भविष्यवाणी, कहा- तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी ही पीएम बनेंगे

अयोध्या, 3 जून । लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है पीएम नरेंद्र मोदी पर रामलला की विशेष कृपा है। वो तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में करवाए गए थे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जबकि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण का मतदान हुआ। नतीजों से पहले कई न्यूज चैनल के एग्जिट सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, एक बार फिर सत्ता में एनडीए प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच नतीजे आने से पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने भविष्यवाणी की है। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मैंने भविष्यवाणी की है कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। चार जून को चुनाव के निर्णय आ जाएंगे और 4 जून को यह भी निश्चित हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद स्वयं पीएम मोदी आए और उनके द्वारा प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। देश के प्रधानमंत्री मोदी पर रामलला का आशीर्वाद और कृपा है। इस वर्ष भी चुनाव में उनको विजय मिलेगी और तीसरी बार वह प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वह अपना संकल्प पूरा करेंगे, हमारा आशीर्वाद पीएम मोदी पर है। हम प्रतिदिन उनके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को लेकर प्रभु श्री राम से आशीर्वाद मांगते हैं। बता दें कि 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी 2024 को राम भक्तों का इंतजार खत्म हुआ। रामनगरी अयोध्या में भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हुए। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य यजमान रहे थे। उन्होंने रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की थी। पीएम मोदी ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान भी रखा था। इतना ही नहीं, प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने तक वह जमीन पर ही सोए थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद स्वामी गोविंददेव ने अपने हाथों से पीएम मोदी को चरणामृत पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया था।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading