17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

पीएसजी का साथ छोड़ जल्द नये क्लब में शामिल होंगे किलियन एम्बाप्पे

नई दिल्ली, 3 जून । कई साल तक पीएसजी के लिए खेलने के बाद फ्रांस के युवा फुटबॉल सुपरस्टार एमबाप्पे ने एक नए क्लब से जुड़ने की योजना का खुलासा किया था। हालांकि, तब उन्होंने अपने नए क्लब का नाम नहीं बताया था। अब खबरें आ रही हैं कि वह रियाल मैड्रिड का हिस्सा बनेंगे। पिछले डेढ़ साल से ही यह साफ था कि किलियन एम्बाप्पे स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड का हिस्सा बनेंगे लेकिन इस पर न तो क्लब ने और न ही युवा फुटबॉलर ने कभी खुलकर बात की। जानकारी के अनुसार, रियल मैड्रिड की 15वीं यूईएफए चैंपियंस लीग जीत के बाद, ला लीगा क्लब द्वारा इस बड़े कदम की घोषणा जल्द की जाने वाली है। स्पेनिश आउटलेट मार्का की एक रिपोर्ट के अनुसार, किलियन एम्बाप्पे के जुड़ने की घोषणा सोमवार या हद से हद मंगलवार तक की जाएगी। क्लब ने फ्रांसीसी खिलाड़ी के आगमन की घोषणा करने के लिए अपने अभियान की समाप्ति का इंतजार किया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एमबाप्पे जुलाई में सैंटियागो बर्नब्यू में रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रेजेंटेशन देंगे। इसमें देरी का कारण यह है कि एमबाप्पे वर्तमान में अपनी नेशनल टीम के प्रशिक्षण शिविर में आगामी यूरो के लिए तैयारी कर रहे हैं। फ्रांस 15 जून से शुरू होने वाली एक महीने की प्रतियोगिता के लिए जर्मनी की यात्रा करने से पहले दो फ्रेंडली मैचों में लक्ज़मबर्ग और कनाडा के खिलाफ खेलेगा। 2018 का विश्व चैंपियन रहा फ्रांस टूर्नामेंट के फेवरेट्स में से एक है। उसे ग्रुप चरणों में एक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वह पोलैंड, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया के साथ ग्रुप डी में है। दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल क्लब में से एक रियल मैड्रिड ने 1 जून को यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया। रियल मैड्रिड ने रिकॉर्ड 15वीं बार यह टाइटल जीता और इसके एक दिन बाद ही किलियन एमबाप्पे के इस क्लब में शामिल होने की खबर पर आखिरी मुहर लग गई।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading