23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार : शुरुआती रूझानों में चिराग पासवान सहित सभी प्रत्याशी आगे

 पटना, 4 जून। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने कोटे में आई सभी सीटों पर बढ़त बना ली है। इस चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई लोकसभा सीट छोड़कर हाजीपुर से चुनाव लड़ा और यहां से करीब 30 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ही नहीं, सभी प्रत्याशी शुरुआती रुझानों में आगे नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी राजेश वर्मा 23,260 मतों से आगे निकल चुके हैं। जबकि, जमुई से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अरुण भारती राजद की अर्चना कुमारी से 36 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। बिहार में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी और समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी शांभवी चौधरी कांग्रेस के प्रत्याशी सन्नी हजारी से 43 हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading