23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खुल गई बीजेपी की पोल, झूठा निकला एग्जिट पोल : जिया उर रहमान बर्क

लखनऊ, 4 जून । लोकसभा चुनाव को लेकर बीते दिनों सामने आए एग्जिट पोल ने एनडीए के लिए 350-400 सीटों के साथ जीत का दावा किया था। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव प्रचार में भी बीजेपी ने 400 पार का नारा लगाया था, लेकिन अब जब रुझान सामने आ रहे हैं, तो यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एनडीए दूर-दूर तक इन आंकड़ों को स्पर्श करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इंडिया गठबंधन के नेता लगातार अब तंज कस रहे हैं। इसके साथ ही एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठा रहे हैं। वहींं, अब इस पर शफीकुर रहमान बर्क के पोते और सपा नेता जिया उर रहमान बर्क ने भी एग्जिट पोल की विश्सनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “हम तो इस बात को काफी पहले से ही कहते आ रहे हैं कि यह जनता का एग्जिट पोल नहीं, बल्कि बीजेपी का एग्जिट पोल है। लेकिन अब जो रुझान सामने आ रहे हैं, वह जनता का पोल है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि शाम होते-होते हमारी सीटें और बढ़ेंगी। हम ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। इसके अलावा, हम संभल में भी अच्छे खासे मार्जिन के साथ जीत का परचम लहराने जा रहे हैं।“ इस दौरान, उन्होंने बीजेपी के 400 पार के नारे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे बीजेपी के दावे की पोल खुलती जा रही है। वहीं जिन लोगों ने 400 पार का दावा किया था, अब वो लोग इस दावे से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल ने जिस तरह के आंकड़े के इंडिया गठबंधन को लेकर दिए थे, हम उससे बेहतर स्थिति में हैं। जैसे-जैसे समय बीतेगा, मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सीटों में बढ़ोतरी होगी।“ इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल उन्होंने कहा कि मैं अभी इस बारे में आपको कुछ नहीं कह सकता। जब हमारी बैठक होगी तो उसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि प्रधानमंत्री पद की कमान किसे सौंपी जाए?

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment