23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी जन्मदिन की शुभकामना, कहा – गरीबों के लिए काम कर रहे हैं

 लखनऊ, 5 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में गरीबों के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा दलितों के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” मुख्यमंत्री इस बार अपने जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं और उन्होंने समर्थकों से भी इस मौके पर कोई जश्न न मनाने का आग्रह किया है। सीएम योगी पहले भी अपने जन्मदिन पर कोई बड़ा आयोजन नहीं करते थे।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment