23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

बुल मार्केट अभी खत्म नहीं हुआ है, आगे जारी रहेगी तेजी : एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली, 5 जून। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत न मिलने के कारण भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को 6 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में निवेशकों के मन में ये सवाल बना हुआ है कि आखिर आने वाले समय में बाजार कैसा रहेगा और कहां उन्हें फोकस करना चाहिए? बाजार के जानकारों का कहना है कि एग्जिट पोल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के कारण सोमवार को एक बड़ी रैली हुई और नतीजे अनुमान से कमजोर आने के कारण बाजार में बड़ी गिरावट हुई। इस वजह से आने वाले कुछ दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन लंबी अवधि में बाजार सकारात्मक रिटर्न देगा। निवेशकों को लार्जकैप और सही वैल्यूशन वाले शेयर पर फोकस करना चाहिए। जैसे ही नई सरकार बनेगी, बाजार में स्थिरता लौट आएगी। यस सिक्योरिटीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमर अंबानी ने कहा, “भारतीय शेयर बाजार में वैल्यूएशन उच्च स्तर पर थे। अनुमान से कमजोर नतीजे आने पर गिरावट हुई है। अगर नई एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनते हैं तो हमें नहीं लगता कि बाजार में और 10 प्रतिशत की गिरावट होगी।” उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों को स्टॉक के चयन को लेकर सावधानी बरतनी होगी और ऐसे स्टॉक का चुनाव करना चाहिए, जिसकी वैल्यूएशन ठीक हो और भविष्य में अच्छी आय अर्जित करने की क्षमता हो। साथ ही कहा कि बुल मार्केट अभी खत्म नहीं हुआ है। बैंकिंग के साथ कॉरपोरेट सेक्टर और हाउसिंग मार्केट में कोई बबल जैसी स्थिति नहीं है। अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी हुई है। आनंद राठी ग्रुप के सह-संस्थापक और वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ऐतिहासिक डेटा के अनुसार, उतार-चढ़ाव के बावजूद भी बाजार निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न देने में सफल रहा है। निवेशकों को लंबी अवधि के लिए फोकस करना चाहिए। अपने पोर्टफोलियो में विविधता लानी चाहिए। अगर सरकार की नीतियों में निरंतरता जारी रहती है तो इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और कैपिटल गुड्स सेक्टर को फायदा होगा। स्थिरता और लचीलेपन को देखते हुए लार्ज कैप शेयर हमारी पसंद हैं।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading