23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

किसी को कोई ऑफर नहीं, एनडीए एकजुट : चिराग पासवान

 पटना, 5 जून । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को इंडिया गठबन्धन से किसी भी प्रकार के ऑफर मिलने से इनकार करते हुए साफ तौर कहा कि कहीं से किसी को कोई ऑफर नहीं मिला है और एनडीए पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने की तैयारी की जा रही है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़ी जीत है, खासकर हमारी पार्टी के लिए। एक सांसद की पार्टी पर गठबंधन और खासकर प्रधानमंत्री जी ने विश्वास जताते हुए पांच सीट दिए थे और सभी सीटों पर हमने जीत दर्ज की। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि हम लोगों पर जिस तरह बिहार के लोगों ने विश्वास जताकर पांच सीट देने का काम किया है, वह बड़ी जिम्मेदारी हम पांचों सांसदों पर है। उन्होंने वादा किया कि हम लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। गठबंधन के विश्वास पर भी हम खरा उतरेंगे। इधर, राजद के नेता तेजस्वी यादव के मोदी फैक्टर समाप्त होने के बयान पर पूछे जाने पर पासवान ने कहा कि “चार सीट जीतकर इतना घमंड? किस बात का? हाजीपुर से चुनाव हारने की मुबारकबाद दी थी। उन्होंने हाजीपुर से चुनाव हारने की बात कही थी। अब पहले उनको मुबारकबाद। हकीकत है कि वो नादान हैं। समझ नहीं रखते हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि जमीनी हकीकत क्या है ? ऐसे में सिर्फ बड़े बयान देने से देश क्या प्रदेश में वे खुद को सिद्ध नहीं कर सकते।” उल्लेखनीय है कि एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ी थी और सभी सीटों पर जीत दर्ज की है।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading