19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

एक्टर विनीत चौधरी ने मुंबई के शनि देव मंदिर में की आरती, कहा- इससे मन को शांति मिलती है

Vineet Chaudhary

 मुंबई, 5 जून । शेमारू उमंग पर प्रसारित होने वाला सबसे चर्चित पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस शो में शनिदेव का किरदार एक्टर विनीत कुमार चौधरी निभा रहे हैं। 6 जून को शनि जयंती से पहले एक्टर ने मुंबई में शनिदेव मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। विनीत ने इस किरदार को निभाने का अवसर मिलने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि शनिदेव का किरदार निभाने से कैसे उनकी जिंदगी में बदलाव आया। एक्टर ने अपने आध्यात्मिक जुड़ाव का अनुभव भी शेयर किया। अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, विनीत ने कहा, “शनिदेव मंदिर में दर्शन कर अपने दिन की शुरुआत करना सबसे बेहतरीन है। यह मुझे इस बात की याद दिलाता है कि इस तरह के किरदार को निभाना कितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है। शनिदेव की भूमिका निभाने से मेरी जिंदगी में अहम बदलाव हुए हैं।” उन्होंने कहा, “शो के जरिए मैंने शनिदेव के बारे में बहुत कुछ सीखा है। इसके अलावा, मेरी जिंदगी में कई छोटे-छोटे बदलाव भी आए हैं, जैसे हर शनिवार को मंदिर जाना, अन्य भक्तों के साथ प्रार्थना करना और आरती करना… इससे मन को शांति मिलती है।” इस शो में सुहासी धामी, अपर्णा दीक्षित, दानिश अख्तर सैफी, देबलीना चटर्जी, काजल जैन और अमित पचोरी भी अहम किरदार में हैं। ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ शेमारू टीवी पर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे प्रसारित होता है। विनीत चौधरी कई अन्य शोज का हिस्सा रह चुके है। उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में किरदार निभाया था। विनीत को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए सराहा जाता है। उन्होंने सीआईडी में इंस्पेक्टर विनीत की भूमिका निभाई। इसके अलावा, वह ‘नागिन’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘शौर्य और सुहानी’, ‘गुनाहों का देवता’, ‘बालिका वधू’ और कई अन्य जैसे सीरियल में अपने परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading