22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेल

लक्ष्य, प्रियांशु जीते; वेन ची सू के खिलाफ शुरुआत करेंगी सिंधु

जकार्ता, 5 जून । लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 1,300,000 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इंडोनेशिया ओपन 2024 बीडब्लूएफ 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य ने जापान के कांता सुनेयामा को मंगलवार को 40 मिनट में 21-12, 21-17 से पराजित किया जबकि राजावत ने हमवतन एच एस प्रणय को 30 मिनट में ही 21-17, 21-12 से चौंका दिया। पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहंचने वाली ट्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीनी ताइपे की जोड़ी चेंग यू-पेई और सुन यू-सिंग को मात्र 29 मिनट में पहले दौर में 21-15, 21-11 से हरा दिया। बी सुमित रेड्डी और सिक्की रेड्डी ने पहले गेम हारने के बाद वापसी करते हुए 57 मिनट में अमेरिकी जोड़ी विनसन चियू और जैनी गई को 18-21, 21-16, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस बीच किरण जॉर्ज को पुरुष एकल में चीन के होंग यांग वेंग से तीन गेमों के संघर्ष में 21-11, 10-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पी वी सिंधु अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को चीनी ताइपे की वेन ची-सू के खिलाफ करेंगी जबकि आकर्षि कश्यप भी पहले राउंड में पूर्व विश्व चैंपियन थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से भिड़ेंगी।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading