19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘वागले की दुनिया’ के सेट पर अंजन श्रीवास्तव ने मनाया अपना 76वां जन्मदिन

 मुंबई, 6 जून । मशहूर एक्टर अंजन श्रीवास्तव ने हाल ही में शो ‘वागले की दुनिया’ के सेट पर अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने 130 लोगों की यूनिट के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। बाद में शाम को, राकेश बेदी, सुलभा आर्य, अखिलेंद्र मिश्रा और सुधीर पांडे सहित थिएटर फैमिली अंजन का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके घर पर पहुंचे। क्रू के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए एक्टर ने आईएएनएस से कहा, “लगभग हर साल मैं दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करता हूं, लेकिन शूटिंग टीम के मेंबर्स और साथी छूट जाते है।” उन्होंने कहा, “प्रोडक्शन हमेशा साइलेंट वर्कर होता है और मैं आभारी हूं कि मेरे आसपास कम से कम 130 ऐसे लोग हैं जो शो को आगे बढ़ाने के लिए हर दिन मेहनत कर रहे हैं।” अंजन श्रीवास्तव ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘कभी हां कभी ना’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग इंडस्ट्री में आने से पहले वह इलाहाबाद बैंक में काम करते थे। उन्होंने टीवी, थिएटर और सिल्वर स्क्रीन सहित सभी पर्दों पर कई यादगार रोल निभाए। 1988 में रिलीज हुआ ओरिजनल ‘वागले की दुनिया’ का निर्देशन कुंदन शाह ने किया था और यह कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण द्वारा बनाए गए किरदारों पर आधारित था। ‘वागले की दुनिया’ सोनी सब पर रात 9 बजे प्रसारित होता है। शो ने अपनी कहानी से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। यह एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है। शो में दैनिक समस्याओं को अनोखे ढंग से उठाया जाता है। इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें कई पीढ़ियों को दिखाया गया है। इसमें आम आदमी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जिन सामाजिक समस्याओं का सामना करता है, शो उन्हीं सब मुद्दों पर प्रकाश डालता है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading