18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

सेंसेक्स 692 अंक बढ़कर हुआ बंद, निफ्टी 22,800 के पार

 मुंबई, 6 जून। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी देखने को मिली। बाजार के करीब सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए हैं। बाजार में खरीदारी की वजह वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलना है। सेंसेक्स 692 अंक या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,074 अंक और निफ्टी 201 अंक या 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,821 अंक पर बंद हुआ है। छोटे और मझोले शेयरों में भी बड़ी तेजी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,147 अंक या 2.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 52, 413 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 536 अंक या 3.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,826 अंक पर बंद हुआ है। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडिया विक्स में 11 प्रतिशत की गिरावट हुई और यह 16.80 पर आ गया है, जो दिखाता है कि बाजार में स्थिरता बढ़ रही है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। हालांकि, फार्मा, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में 30 में 22 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एसबीआई, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एलएंडटी और टीसीएस टॉप गेनर्स हैं। एचयूएल, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा टॉप लूजर्स हैं। अमेरिका में यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना के कारण वैश्विक बाजारों में बड़ी तेजी हुई है। बोनान्जा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट, वैभव विदवानी का कहना है कि चुनावों के नतीजों के कारण हुई गिरावट के बाद भारतीय बाजारों ने जोरदार वापसी की है। बाजार को भरोसा है कि एनडीए एक स्थिर सरकार देगी। निफ्टी लगातार मजबूत बना हुआ है। बुधवार को तेजी के बाद, गुरुवार को भी निफ्टी में एक प्रतिशत की बढ़त देखी गई और 22,900 का उच्चतम स्तर छुआ।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading