23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल का राकेश टिकैत ने किया बचाव

अलीगढ़, 7 जून। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया सामने आई है। राकेश टिकैत ने महिला कॉन्स्टेबल का बचाव करते हुए कहा कि दोनों में बहस हुई थी, थप्पड़ नहीं मारा। महिला कॉन्स्टेबल कंगना के बयानों से आहत थी। हम सब उस परिवार और बेटी के साथ हैं। देश का किसान और किसान संगठन महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर और उनके परिवार के साथ है। राकेश टिकैत ने सवाल करते हुए कहा कि एक साल तक आंदोलन कर रहे किसानों को इन लोगों ने खालिस्तानी, भाड़े के किसान, नकली किसान कहा था। इस पूरे मामले की जांच हो और फिर अंतिम निर्णय लिया जाए। कुलविंदर कौर पर जो भी धारा लगती होगी लगाई जाए, उनकी बेल हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कुलविंदर कौर ड्यूटी पर थी, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन उसमें गुस्सा कितना होगा इस बात का भी अंदाजा लगाना चाहिए। सभी को खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार को कंगना भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्‍ली आ रही थीं। जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी, इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। कंगना ने महिला गार्ड के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की है। कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके चलते महिला कॉन्स्टेबल आहत थी।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading