August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘सबके अखिलेश-अयोध्या में अवधेश’, सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर के बाद हलचल तेज

 लखनऊ, 8 जून। समाजवादी पार्टी की संसदीय दल की बैठक से पहले लगे होर्डिंग ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। होर्डिंग में अखिलेश यादव के बारे में लिखा है — “सबके श्री अखिलेश-अयोध्या में अवधेश”। यह होर्डिंग सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने लगवाई है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक होनी है। इसमें संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ये भी फैसला किया जाएगा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में ही रहेंगे या फिर दिल्ली जाएंगे। वो विधायक भी हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में उन्होंने सभी को जीत की शुभकामनाएं दी थीं। सपा सर्वाधिक सीटों पर जीत का परचम लहराकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसकी खुशी अखिलेश यादव के चेहरे पर साफ झलक रही थी। जीत के बाद पहली दफा सपा मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा था, “प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सपा ने लोकतंत्र बचाया है, जिसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रशंसा के पात्र हैं। मुझे पूरा यकीन है कि हम आगे भी सियासी मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। आप लोग इसी तरह से परिश्रम करते रहिए। यह हम सभी लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है।“ फैजाबाद सीट से जीत का परचम लहराने वाले सपा नेता अवधेश प्रसाद ने कहा था, “यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है कि हमारी पार्टी राजनीतिक मोर्चे पर बेहतर कर रही है। इस चुनाव ने भाजपा की नफरती और घृणास्पद राजनीति को नकार दिया है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading