June 24, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से हारकर आठवें स्थान पर रही

 लंदन ,10 जून । भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अपना अभियान रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 2-3 की हार के साथ समाप्त किया। लालरेमसियामि (14′) और नवनीत कौर (23′) ने भारत के लिए गोल किये जबकि ब्रिटेन के लिए चार्लोट वाटसन (3′) और ग्रेस बाल्सडन (56′, 58′) ने गोल दागे। भारतीय टीम इस हार के बाद 16 मैचों से आठ अंक जुटाकर प्रो लीग में आठवें स्थान पर रही। पहला क्वार्टर 1-1 से बराबर रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में 2-1 की बढ़त बना ली। ब्रिटेन ने पांच मिनट शेष रहते पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर बराबरी हासिल कर ली। मैच में तीन मिनट शेष रहते ग्रेस बाल्सडन ने भारतीय गोलकीपर सविता को छकाकर ब्रिटेन को बढ़त दिला दी। भारत ने आखिरी मिनटों में बराबरी का गोल ढूंढने की कोशिश की लेकिन मौके नहीं बना पाए और ब्रिटेन ने मुकाबला जीत लिया।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो छह अलग-अलग संस्करण में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: स्मिथ को पछाड़कर ‘नंबर-1’ गेंदबाज बनीं श्री चरणी

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप के बीच जर्मनी को झटका, निको श्लोटरबेक शेष टूर्नामेंट से बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading