18.2 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को

 दिल्ली, 10 जून। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सात राज्यों में बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों पर मतदान होंगे। इन सभी सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग आगामी 14 जून को अधिसूचना जारी करेगा। वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी और नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून है। इसके अलावा, मतदान 10 जुलाई और नतीजों की घोषणा 13 जुलाई को होगी। बता दें कि हाल ही में देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। नतीजों की घोषणा बीते 4 जून को हुई थी। इस बार फिर से स्पष्ट बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। जो विधायक सांसद बने हैं, उनके लिए खाली सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading