23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को मुंबई में शादी करेंगी सोनाक्षी : रिपोर्ट

मुंबई, 10 जून। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को मुंबई में शादी करने वाली हैं। दोनों काफी समय से साथ में रह रहे हैं, लेकिन अपने रिश्ते को निजी रखा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सोनाक्षी और जहीर साउथ मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, इस जोड़े ने अभी तक अपनी शादी से जुड़ी किसी भी रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के निमंत्रण को एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है, जिस पर लिखा है “अफवाह सच है।” रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ‘हीरामंडी’ की स्टार कास्ट समेत परिवार और करीबी दोस्तों को ही समारोह में आमंत्रित किया गया है। सोनाक्षी और जहीर दोनों ने सलमान खान की फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाक्षी ने 2010 में ‘दबंग’ से डेब्यू किया था, जबकि जहीर की पहली फ़िल्म 2019 में ‘नोटबुक’ थी। सोनाक्षी और जहीर दोनों ने 2022 में कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में भी साथ काम किया। पिछले हफ्ते जहीर ने सोनाक्षी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में वे दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर किस जगह की थी, ये पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों छुट्टियां बिता रहे थे। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, “जन्मदिन मुबारक सोनाक्षी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading