22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ता भारत : सीआईआई

नई दिल्ली, 10 जून । कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक गति जारी रहेगी और यह दुनिया के टॉप तीन देशों में जल्द शामिल होगा। सीआईआई के प्रेसिडेंट संजीव पुरी ने कहा, “लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के लिए उन्हें बधाई देते हैं।” पुरी ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। उनके नेतृत्व में अगले चरण के सुधारों के जरिए भारत वैश्विक अवसरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकता है। साथ ही बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव काफी मजबूत है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था जल्द जापान को पछाड़ कर दुनिया की चौथी-सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। सरकार की ओर से भी हाल ही में कहा गया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2027 में जापान और जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह भारत के लिए बड़ा पल है और भारतीय उद्योग नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। इससे देश का तेजी से विकास होगा। सीआईआई के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास का सुनहरा अध्याय शुरू होगा। कार्यभार संभालने के बाद पीएम मोदी की ओर से सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त किसानों को जारी की गई। इसका सीधा फायदा 9.3 करोड़ किसानों को होगा। इसमें करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि किसानों को दी गई है। बनर्जी ने कहा कि सीआईआई अगले चरण के सुधारों पर सभी पक्षकारों की सहमति बनाने के लिए अपनी पहल तेज करेगा। साथ ही कहा कि हम नई सरकार के साथ भारत के डेमोग्राफिक डिविडेंड को अनलॉक करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में काम करेंगे।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading