18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

चार सीटों पर बंगाल उपचुनाव के लिए सीएपीएफ की 55 कंपनियां होंगी तैनात

कोलकाता, 11 जून । निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में 10 जुलाई को होने वाले चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 55 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि सीएपीएफ कंपनियों की तैनाती 15 जून को शुरू हो जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक सूत्र ने कहा, “यह शुरुआती आंकड़ा है और जमीनी स्तर पर रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग तय करेगा कि सीएपीएफ की तैनाती को और बढ़ाया जाए या नहीं।” जिन चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे, उनमें उत्तर 24 परगना जिले का बागदा, नदिया जिले का राणाघाट-दक्षिण, उत्तर दिनाजपुर जिले का रायगंज और कोलकाता का मानिकतला शामिल है। मानिकतला में उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस के तत्कालीन विधायक साधन पांडे के निधन के कारण हो रहा है। अन्य तीन निर्वाचन क्षेत्रों में बागदा से विश्वजीत दास, रानाघाट-दक्षिण से डॉ मुकुट मणि अधिकारी और रायगंज से कृष्णा कल्याणी ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। ये सभी 2021 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। तृणमूल कांग्रेस ने इनको लोकसभा का चुनाव लड़ाया। इस बार वे तीनों हार गए, लेकिन इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराए जाने की जरूरत है, जहां से उन्होंने इस्तीफा दिया था। सीईओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के परिणाम से पता चलता है कि भाजपा बागदा, राणाघाट-दक्षिण और रायगंज में आगे है, जबकि तृणमूल कांग्रेस मानिकतला से आगे है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading