32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेगा बजरंग दल

नई दिल्ली, 11 जून। जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल बुधवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बजरंग दल के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि देश की नई सरकार के शपथ ग्रहण के दिन जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों पर हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के विरुद्ध बजरंग दल बुधवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। विहिप प्रवक्ता ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और ‘जिहादी आतंकवाद’ का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी स्थानीय जिलाधिकारियों के माध्यम से देंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले में बलिदान हुए तीर्थयात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी करेंगे। जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर उस समय आतंकी हमला कर दिया था, जब बस शिवखोड़ी से कटरा की तरफ जा रही थी। आतंकवादियों ने बस पर रविवार शाम को अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य कई तीर्थयात्री घायल हुए थे।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading