32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनुपम खेर ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शेयर किया वीडियो, कहा- भगवान का तोहफा

 मुंबई, 11 जून । अनुभवी एक्टर्स अनुपम खेर और रजनीकांत को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में साथ में देखा गया। अनुपम ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अनुपम ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें तमिल मेगास्टार के साथ देखा जा सकता है। एक्टर इस वीडियो में रजनीकांत की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में अनुपम, रजनीकांत के साथ-साथ चलते हुए दिखाई रहे हैं। उनके चारों ओर सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। वह तारीफ करते हुए कहते है, ”वन एंड ओनली, मिस्टर रजनी-द-कांत! वन एंड ओनली! भगवान का तोहफा!” इस दौरान अनुपम की तारीफ सुन रजनीकांत कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “मानवता के लिए भगवान का तोहफा! एकमात्र- रजनीकांत! जय हो…” प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। इस समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड से शाहरुख खान, अक्षय कुमार, भोजपुरी स्टार रवि किशन, तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण, भोजपुरी एक्टर और राजनेता निरहुआ, अभिनेता मनोज तिवारी, एक्ट्रेस रवीना टंडन समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर को पिछली बार ‘कागज 2’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक लीड रोल में थे। वहीं उन्होंने अपने नए प्रॉजेक्ट ‘तन्वी द ग्रेट’ के बारे में घोषणा की थी। इसके अलावा वह कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading