April 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

वायनाड के लोगों को धन्यवाद देने केरल पहुंचे राहुल गांधी

कोझिकोड, 12 जून । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को केरल के कालीकट हवाई अड्डे पहुंचे और अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड के लिए रवाना हुए। अपनी लोकसभा जीत के लिए राहुल गांधी लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सांसद का वायनाड में दो कार्यक्रम निर्धारित है। पहला मलप्पुरम जिले के एडवन्ना में और दूसरा वायनाड जिले के कलपेट्टा में। कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए एक रोड शो की भी योजना बनाई है, जहां उनके साथ राज्य के नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से जीत हासिल की है। उन्हें दो में से एक सीट खाली करना होगा। इससे पहले राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली गए थे। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थी। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़तीं तो वह प्रधानमंत्री मोदी को दो से तीन लाख वोटों से हरा देती। राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को करारी शिकस्त देकर अपने पारिवारिक गढ़ को बरकरार रखा। वायनाड में भी राहुल गांधी करीब तीन लाख वोटों के अंतर से जीते हैं।

अन्य ख़बरें

शहडोल में दो दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेला का शुभारंभ, विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह

Newsdesk

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत धनपुरी में मच्छर नियंत्रण हेतु व्यापक फॉगिंग अभियान संचालित

Newsdesk

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विद्यालय में पानी की टंकियों की सफाई का चलाया जा रहा अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading