September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विद्यालय में पानी की टंकियों की सफाई का चलाया जा रहा अभियान


==
शहडोल 19 अप्रैल 2026- जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को सशक्त बनाते हुए विकासखण्ड बुढ़ार अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय झिरिया में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया, श्रमदान करते हुए परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। इसके साथ ही विद्यालय में स्थापित पानी की टंकी की भी विशेष रूप से सफाई की गई, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। इस पहल से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिला, बल्कि जल के सुरक्षित उपयोग की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल के महत्व, उसके संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक जीवन में जल का सदुपयोग करें तथा अनावश्यक अपव्यय से बचें। साथ ही ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह ने बताया कि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले भर की स्कूलों में पानी की टंकी की सफाई का कार्य अभियान के रूप में किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading