April 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहडोल में दो दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेला का शुभारंभ, विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह


===
शहडोल 19 अप्रैल 2026- शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.के. मंगलानी द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाण्डव नगर परिसर में आयोजित इस मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न निजी विक्रेताओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
पुस्तक मेले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, पेन, स्कूली ड्रेस सहित अन्य आवश्यक सामग्री उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। मेले में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पहुंचकर आवश्यक सामग्री का क्रय किया, जिससे उनमें उत्साह देखने को मिला।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंगलानी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से अभिभावकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध हो जाती है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 19 एवं 20 अप्रैल को आयोजित इस पुस्तक मेले का समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्र प्रारंभ होने से पूर्व ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित हो सके।
यह पुस्तक मेला शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य ख़बरें

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: लार्डगंज पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, 5 चोरी के वाहन बरामद

Newsdesk

संग्रहालय में आयोजित किया गया पुरातत्व संवाद विशेषज्ञों ने पुरातत्व धरोहरों का बताया महत्व

Newsdesk

लॉजी पुलिस की अवैध रेत परिवहनकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही
02 आरोपी गिरफ्तार सहित टेक्ट्रर-ट्राली जप्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading