October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत धनपुरी में मच्छर नियंत्रण हेतु व्यापक फॉगिंग अभियान संचालित


===
शहडोल 19 अप्रैल 2026- स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर पालिका धनपुरी द्वारा शहर को स्वच्छ एवं मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग मशीन के माध्यम से मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मच्छरों के प्रसार को रोकना एवं मलेरिया, डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से आमजन को सुरक्षित रखना है। लगातार किए जा रहे छिड़काव से मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है, जिससे नागरिकों को राहत मिल रही है। प्रशासन का मानना है कि समय पर की गई यह पहल जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इसके साथ ही नगर पालिका के मैदानी अमले द्वारा जनजागरूकता गतिविधियों को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही है। अमले द्वारा वार्डों में पहुंचकर नागरिकों को मच्छरों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। लोगों को समझाइश दी जा रही है कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी का जमाव न होने दें, कूलर, टंकी एवं अन्य जल स्रोतों के पानी को नियमित अंतराल पर बदलते रहें तथा साफ-सफाई बनाए रखें। यह भी बताया जा रहा है कि थोड़ी सी लापरवाही मच्छरों के पनपने का कारण बन सकती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
नगर पालिका द्वारा किए जा रहे इन समन्वित प्रयासों फॉगिंग के साथ-साथ जनजागरूकता से शहर में स्वच्छता का स्तर बेहतर हो रहा है और नागरिकों में भी स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।
नगर पालिका धनपुरी का यह अभियान आने वाले समय में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर को मच्छरजनित बीमारियों से मुक्त रखते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment